Personal Loan Kaise Le?

 अगर आपको तत्काल पैसो की जरूरत है तो आप पर्सनल लोन के साथ जुड़ सकते है. इस आर्टिकल में जानेगे की पर्सनल लोन क्या होता है, किस प्रकार से हम Instant Personal Loan ले सकते है, इसके लिए पात्रता, डॉक्यूमेंट, किन परिस्थितिओं में हम यह लोन ले सकते है आदि, इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ सकते है.



पर्सनल लोन क्या होता है?       

जैसा की नाम से ही पता चलता है जब हम अपने किसी भी पर्सनल खर्चे की पूर्ति के लिए लोन लेते है तो वह पर्सनल लोन होता है. पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन की श्रेणी में आता है यानि की यह लोन लेने के लिए आपको ऋणदाता को कोई भी संपार्श्विक या सुरक्षा (Collateral or Security) नहीं देनी होती है.

अनेक बैंक और वित्तीय संस्थान है जो ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर पर Personal Loan प्रदान कर रहे है. ग्राहक को उसके CIBIL Score के आधार पर पर्सनल लोन प्रदान किया जाता है. आपका सिबिल स्कोर जितना अच्छा होगा आप बैंक के उतने ही आकर्षक ब्याज दर पर यह लोन प्राप्त कर सकते है.

अगर आप बैंक के मोजुदा ग्राहक है तो आप बहुत कम समय में पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है. पर्सनल लोन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है. अगर आप एक वेतन भोगी व्यक्ति है और आपका वेतन खाता उसी बैंक में जिस बैंक से आप पर्सनल लोन ले रहे है तो आपको दिन डॉक्यूमेंट के यह लोन मिल सकता है.

पर्सनल लोन के तहत दी जाने वाली राशी अलग अलग बैंक में अलग अलग प्रकार से होती है. आप जिस बैंक से यह लोन ले रहे है उस बैंक में जाकर यह पता कर सकते है की वह लोन कितने ऋण तक पर्सनल लोन ग्राहकों को प्रदान कर रहा है.

पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट

Personal loan की ब्याज दर (Personal loan interest rate) अलग अलग बैंको के द्वारा अलग अलग प्रकार से ली जाती है. लोन की ब्याज दर कई कारको पर निर्भर करती है जैसे की आवेदक का सिबिल स्कोर, रोजगार की स्थिति, चुकोती की क्षमता, लोन की राशी, लोन अवधि, रहने की जगह, आवेदक की आयु आदि. अगर आपके पास एक अच्छा रोजगार है और उससे आपको एक अच्छी आय हो रही है तो आपको बैंक कम ब्याज दर पर लोन प्रदान कर सकता है. अगर आपको कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त करना है तो आपको अपने सिबिल स्कोर पर ध्यान देना होगा.

किन परिस्थितियों में हम पर्सनल लोन ले सकते है?

आप अपने किसी भी पर्सनल खर्चे की पूर्ति के लिए यह लोन ले सकते है. निचे कुछ उदहारण दिए गए है जिनमे आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते है:

·       शादी ब्याह के खर्चे: अगर आपके परिवार में या आपके दोस्त की शादी है तो उस समय आपको तत्काल पैसो की जरूरत होगी. इस स्थिति में आप अपने शादी से जुड़े किसी भी प्रकार के खर्चे के लिए पर्सनल लोन ले सकते है. तत्काल पैसो के लिए आप Instant Personal Loan का लाभ ले सकते है.

·       घर के नवीनीकरण करने के लिए: अगर आपको अपने घर का नवीनीकरण करना है तो आपको होम लोन जैसे भारी लोन के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है, आप पर्सनल लोन के साथ इस कार्य को पूरा कर सकते है. घर के नवीनीकरण करने के लिए आपको कई दिनों तक का इन्तजार नहीं करना होगा बल्कि आप Instant Personal Loan के साथ बहुत कम समय में इस कार्य को कर सकते है.

·       मेडिकल एमरजेंसी: मेडिकल एमरजेंसी एक एसी परिस्थिति होती है जो हमे संकट में डाल सकती है. अगर आपका इस समय कोई भी पैसो का साथ नहीं दे रहा है तो आप तत्काल पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते है.

·       यात्रा करने के लिए: छूटी होने पर अगर आप कहीं घुमने का मन बना रहे है तो आप personal loan के साथ जुड़ सकते है.

·       उच्च शिक्षा: अपने बच्चो की फीस भरने, बच्चो को एक अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाने में आदि में पर्सनल लोन काम आ सकता है.

पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करे?

आवेदन करने की प्रक्रिया अलग अलग बैंक में अलग अलग प्रकार से हो सकती है. आप Personal loan के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते है. आवेदन करने के लिए आप निचे दिए गये स्टेप फॉलो करे:

Personal loan online apply        

·       ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.

·       वेबसाइट पर आने के बाद Personal loan के आप्शन पर क्लिक करे.

·       क्लिक करने के बाद पर्सनल लोन से जुडी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी.

·       आवेदन करने के लिए Apply Now के आप्शन पर क्लिक करे.

·       क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा.

·       फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करे.

·       इसके बाद बैंक आपसे सम्पर्क करेगा और लोन की प्रक्रिया को आगे जारी किया जायेगा.

पर्सनल लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?

·       अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते है तो आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है.

·       ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने डॉक्यूमेंट लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा.

·       बैंक के अधिकारी से सम्पर्क करे जो आपको पर्सनल लोन से जुडी सारी जानकारी प्रदान करेगा.

·       आपके डॉक्यूमेंट वेरीफाई करेगा.

·       फिर आपको फॉर्म भरना होगा और डॉक्यूमेंट बैंक में जमा करवाने होंगे.

·       अगर आपका लोन अप्रूवल हो जाता है तो ऋण की रशिया आपके बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दी जाएगी.

पर्सनल लोन लेने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

·       लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको यह प्लान बनाना चाहिए की आपको कितने रूपये की जरूरत है.

·       जितने रूपये की आपको जरूरत है केवल उतने के लिए ही आवेदन करे.

·       आवेदन करने से पहले अपने लोन की EMI की गणना करनी चाहिए ताकि आपको यह पता लग सके की लोन के भुगतान के समय आपको कितने रूपये चुकाने होंगे.

·       अलग अलग बैंको के पर्सनल लोन के बीच तुलना करे और जो आपको सबसे सस्ता लगे उसके लिए आवेदन करे.

·       हमेशा अपने क्रेडिट स्कोर को अच्छा बनाये रखे. आमतौर पर 750 या इससे अधिक के स्कोर को अच्छा स्कोर माना जाता है.

Conclusion

जब भी आपको तत्काल पैसो की जरूरत हो आप Instant Personal Loan के साथ अपने खर्चो की पूर्ति कर सकते है. इस लेख में पर्सनल लोन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल करना है तो आप कमेंट में लिख सकते है. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Car Loan Kaise Le? How to get car loan? Interest Rate [2022]

7 Government Business Loan Scheme 2022: Government Business Loan Schemes

Education Loan in India 2022: How to get education loan?, interest rate